5
(2)

भागलपुर : मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड में गुरुवार को अपराधियों ने एक 22 वर्षीय युवक वैभव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उससे 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी गईं।

घटना के बाद युवक को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि चौसा प्रखंड के एक मुखिया पति सुशील यादव और उसके गुर्गे इस वारदात में शामिल हैं। कुछ दिन पहले भी वैभव का इनसे विवाद हुआ था, जिसके दौरान उसकी जमकर पिटाई की गई थी और इलाज भी मेडिकल कॉलेज में कराया गया था। लेकिन मामला शांत नहीं हुआ और अब रंगदारी नहीं देने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

वारदात की सूचना मिलते ही चौसा थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग दहशत में हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: