5
(1)

नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) नवगछिया जिला के गोपालपुर इकाई द्वारा रविवार को गोपालपुर प्रखंड के गोसाई गांव स्थित तेजस्वी पब्लिक स्कूल में राजमाता अहिल्याबाई होलकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग छह सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन विभाग संयोजक अनुज चौरसिया, जिला संयोजक गौतम साहू, नगर अध्यक्ष काजु कोषिक, नगर सह मंत्री मिनाक्षी सिंह एवं नितिन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुज चौरसिया, गौतम साहू, कुसुम, काजु, मुकेश, अवधेश, रघुवीर, नितिन, सिंटु, अमन, सौरभ, लक्ष्मी, मोनी, अन्नु, मिनाक्षी, ममता, निकेता सहित अन्य कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: