



नवगछिया । बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट अंचल गोपालपुर का अंचल सम्मेलन लालजी मध्य विद्यालय मकंदपुर में आयोजित हुआ। अध्यक्षता संजय प्रसाद यादव एवं संचालन वीरेंद्र यादव द्वारा किया गया। खुला सत्र का उद्धाटन जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने किया और शैक्षणिक स्थितियों पर सारगर्भित तथ्यों को प्रस्तुत किया। प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन चुनाव पदाधिकारी सह प्रखंड प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने करते हुए चुनाव के संबंध में विस्तृत चर्चा कर नियमों से अवगत कराया।

तदोपरांत, पुरानी कमिटी को भंग करने की घोषणा की गई तथा नये कमिटी गठन हेतु पैनल को प्रस्तुत किया गया, जो ध्वनि मत से पारित किया गया। अंचल अध्यक्ष संजय प्रसाद यादव, सचिव वीरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष रविकान्त सुमन, उपाध्यक्ष विधाकांत भारती, सुनील कुमार, संयुक्त सचिव रविन्द्र कुमार, हरि किशोर मंडल, अंकेक्षक प्रदीप कुमार सिंह मीडिया प्रभारी मृत्युंजय कुमार सहित 6 राज्य प्रतिनिधि एवं 12 जिला प्रतिनिधि निर्वाचित हुए। चुनाव पदाधिकारी ने इसे निष्पक्ष एवं पारदर्शी बताते हुए सूची को अनुमोदित किया। सभी निर्वाचित साथियों को आगामी 21 सितम्बर को जिला सम्मेलन में आने की अपील की गई।













