5
(1)

भागलपुर के लाजपत पार्क मैदान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान शनिवार को भोजन वितरण की व्यवस्था बिगड़ जाने से अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी थी। पार्टी की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई थी, लेकिन संख्या अपेक्षा से कहीं अधिक हो जाने के कारण स्थिति बिगड़ गई।

खाना कम और भीड़ अधिक होने से कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और खाने को लेकर लूट जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। कई समर्थक बिना भोजन किए ही सम्मेलन स्थल से लौटने को मजबूर हो गए।

आयोजन समिति के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गई, क्योंकि भारी भीड़ का अनुमान पहले से नहीं लगाया गया था। इस घटना ने सम्मेलन की व्यवस्था और प्रबंधन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: