5
(1)

नवगछिया । पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी क्षेत्र भागलपुर विवेक कुमार ने शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कार्यालय नवगछिया का निरीक्षण किया। इस दौरान नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश, सभी अंचल निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष नवगछिया उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में कार्यालय में संधारित सभी पंजियों का अवलोकन किया गया और उन्हें अद्यतन रखने के साथ अधिक से अधिक लंबित कांडों के निष्पादन के निर्देश दिए गए।

साथ ही आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश और समीक्षा की गई। निरीक्षण में जिन बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया, उनमें शामिल हैं: धारा 126 बीएनएसएस और सीसीए-3 के तहत कार्रवाई करना, अवैध आग्नेयास्त्र और मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, गुंडा/डोसियर की कार्रवाई, शस्त्र का सम्यापन एवं जमा करना, सम्मन, वारंट, इश्तिहार और कुर्की का.

निष्पादन, जेल से छूटे अपराधियों का सत्यापन और उन पर निगरानी, गश्ती व्यवस्था को मजबूत करना, सभी थानाक्षेत्र/समीवर्ती क्षेत्रों में निरंतर वाहन जाँच करना, पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, महिला पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे के किसी भी प्रकार के उपयोग पर रोक, यातायात व्यवस्था के लिए वैकल्पिक रूट की योजना बनाना और पूजा पंडालों पर अग्निशमन एवं एंबुलेंस की व्यवस्था हर समय उपलब्ध रखना।

निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी स्तर पर सतत निगरानी और गहन तैयारियों की आवश्यकता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: