5
(1)

डुमरिया में आरती वंदना के बाद लगाया गया हलुआ-पुरी का भोग

नवगछिया। नवरात्रि के आठवें दिन महाअष्टमी के अवसर पर रंगरा और गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न दुर्गा मंदिरों में मां भगवती का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां महागौरी के स्वरूप की पूजा-अर्चना के लिए भक्त विशेष रूप से संध्या आरती में शामिल हुए। शंखनाद, घंटों की गूंज और भक्तों के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

भक्तजन मां को प्रसन्न करने के लिए कहीं डलिया तो कहीं पूजन सामग्री अर्पित करते नजर आए। क्षेत्र के डुमरिया, सैदपुर करचिरा, रंगरा, सधुआ, कुमादपुर, अजमाबाद, झल्लूदास टोला सहित कई गांवों के मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया। अधिकांश पूजा स्थलों पर मेला लगा, जहां श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ मेलों की रौनक का भी आनंद लेते रहे। कई जगहों पर मां की आराधना में भक्ति जागरण का आयोजन कर भक्तों ने पूरी रात भक्ति रस में डूबकर समय बिताया।

डुमरिया में परंपरा के अनुसार संध्या आरती के बाद मां भगवती को हलुआ-पुरी का भोग लगाया गया। पूजा समिति द्वारा सबसे पहले भोग अर्पित करने के बाद मंदिर प्रांगण में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी मनोकामना पूर्ण होने की आशा के साथ श्रद्धा और प्रेमपूर्वक भोग अर्पित किया। इस दौरान महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं।

शंखनाद और घंटे की ध्वनि के बीच भक्तों के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजायमान हो उठा। महाअष्टमी के इस पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र आस्था और भक्ति में डूबा नजर आया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: