5
(1)

नवगछिया। शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी के अवसर पर अनुमंडल अस्पताल परिसर में स्थित मां दुर्गा मंदिर में मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही भक्तों का आना-जाना लगा रहा और मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

मंदिर के सेवक अमित कुमार पांडे ने बताया कि मां दुर्गा की महिमा अनुपम है। यहां जो भी भक्त सच्चे मन से आकर पूजा करते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहां प्रतिमा स्थापित है, लेकिन पारंपरिक कलश स्थापना के साथ पूजा-अर्चना की जाती है।

पूजा के दौरान पूरे परिसर में माता के जयकारों और मंत्रोच्चारण से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में फूल अर्पित कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: