5
(1)

भागलपुर। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत भागलपुर वन प्रमंडल द्वारा वन्यजीव सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को गरुड़ दिवस का आयोजन आरण्य विहार, सुंदरवन, भागलपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक करना, गरुड़ संरक्षण में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करना और वन विभाग द्वारा इस दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम का उद्घाटन वन प्रमंडल पदाधिकारी भागलपुर आशुतोष राज (भा.व.से.), शारदा पाठशाला कहलगांव के प्रधानाध्यापक जयनंदन मंडल, बी.एन.एच.एस. के गवर्निंग काउंसिल सदस्य अरविंद्र मिश्र, तिलकामांझी विश्वविद्यालय के प्रो. डी.एन. चौधरी, मंदार नेचर क्लब भागलपुर के सचिव सुनील अग्रवाल और पशु चिकित्सा पदाधिकारी सुबोध कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने गरुड़ के पारिस्थितिकी तंत्र में महत्व पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि गरुड़ संरक्षण में स्थानीय लोगों, गैर-सरकारी संगठनों तथा वन विभाग के समन्वित प्रयासों की अहम भूमिका है। कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।

भागलपुर वन प्रमंडल पदाधिकारी आशुतोष राज ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गरुड़ न केवल पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में सहायक है, बल्कि यह हमारी जैव विविधता की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने आमजन से वन्यजीवों के संरक्षण और उनके आवासों की सुरक्षा के लिए आगे आने की अपील की।

इस अवसर पर गरुड़ संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में खैरपुर पंचायत के मुखिया पंकज जायसवाल, सुबोध मिश्रा, रोटरी क्लब भागलपुर की अध्यक्ष अनुपमा कुमारी, वन क्षेत्र पदाधिकारी रूपम कुमार सिंह (भागलपुर), उमा शंकर राय (नवगछिया), वनपाल दिनेश कुमार सिंह, कुमार ज्ञानदीप, अशोक कुमार, सोनी कुमारी, धीरेंद्र कुमार ठाकुर सहित सभी प्रक्षेत्रों के वनरक्षी और वनकर्मी मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: