5
(1)

गुब्बारे छोड़कर भागलपुर में स्वीप कार्यक्रम का हुआ आगाज़, 11 नवंबर को मतदान करने की अपील

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में 11 नवंबर को मतदान निर्धारित है। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से बुधवार को समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुब्बारे छोड़कर स्वीप कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम् कुमार, जिला स्वीप आइकॉन आदर्श आनंद, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, डीपीओ आईसीडीएस अनुपमा कुमारी, डायरेक्टर एनईपी अमरेंद्र कुमार मिश्रा, डायरेक्टर डीआरडीए दुर्गा शंकर, डीपीओ प्राथमिक एवं संपूर्ण शिक्षा बबीता कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता विनय सुमन सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने स्वीप सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली और मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसके बाद जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया तथा स्वयं भी रैली का नेतृत्व किया।

एनसीसी और स्काउट-गाइड बैंड पार्टी ने ड्रम बजाकर रैली की अगुवानी की। इस रैली में स्काउट-गाइड के सदस्यों के साथ-साथ शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का समापन सैंडिस मैदान में किया गया, जहां जिलाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता देश की लोकतांत्रिक परंपरा की मर्यादा को बनाए रखें और धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय, भाषा या किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, नगर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा सहित कई पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे 11 नवंबर को मतदान अवश्य करेंगे और लोकतंत्र को मजबूत बनाएंगे।

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बताया कि भागलपुर जिले में द्वितीय चरण में 11 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

रैली में जिला सचिव प्रवीण कुमार झा, जिला संगठन आयुक्त स्काउट बिपिन कुमार सिंह, रोवर मो. ईशान खान, रेंजर सिमरन, खुशी, रौशन खातून, प्रीति, गहना, स्वाति, स्काउट निकेत, आलोक, मुन्ना, आयुष और गाइड रूबी सहित अनेक प्रतिभागी शामिल थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: