5
(2)

कहलगांव के नया नगर गंगलदेय गांव की घटना, ट्रैक्टर चालक फरार, पुलिस कर रही पहचान की कोशिश

भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान नगर रोड के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय गुलशन कुमार की मौत हो गई। मृतक नया नगर गंगलदेय गांव निवासी उपेंद्र मंडल का पुत्र था। बताया जाता है कि गुलशन रोज की तरह दूध पहुंचाने के लिए घर से निकला था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में गुलशन को देखने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। आसपास के लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और कहलगांव थाना को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालकर ट्रैक्टर और चालक की पहचान में जुटी है। कहलगांव थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: