



प्रखंड परिसर से नाथनगर बाजार के लिए निकाली गई जागरूकता रैली
भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव को लेकर भागलपुर जिला अंतर्गत नाथनगर प्रखंड परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व उप विकास आयुक्त भागलपुर ने किया। इसके साथ ही डीआरडीए डायरेक्टर एनईपी, डीआरडीए डायरेक्टर लेखा एवं प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

इस कार्यक्रम में जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता, विकास मित्र, टोला सेवक ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस उप विकास आयुक्त के द्वारा अपील की गई कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग अवश्य करें एवं संपर्क के लोगों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें, इसके साथ ही उन्होंने मतदाताओं से अपील की, कि पांच वर्ष में एक बार मतदान करने का अवसर मिलता है। इसके लिए सभी मतदाता अपना 5 मिनट का कीमती समय अवश्य निकालें। प्रखंड परिसर से मतदाता जागरूकता रैली नाथनगर बाजार के लिए निकाली गई। उप विकास आयुक्त ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
















