



नवगछिया । रविवार को खरीक थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में शराब के नशे में मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। घटना के अनुसार शंभु कुमार, पिता स्व. गयानंद कुंवर, नशे की हालत में अपने चाचा अशोकानंद के साथ मारपीट कर रहा था।

सूचना मिलते ही खरीक थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति नियंत्रित करते हुए शंभु कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित की मेडिकल जांच करवाई, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

इस संबंध में खरीक थाना में कांड संख्या 323/25 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2)/115(2)/1/351(2)(3)/352 एवं बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि शराब सेवन और उससे उत्पन्न हिंसक घटना पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

















