5
(2)

नवगछिया पुलिस जिले के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरबाड़ी चौक के पास मंगलवार को शराब के नशे में रंगदारी मांगने और मारपीट करने की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही खरीक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान छोटु पासवान, पिता स्वर्गीय जुल्लो पासवान, निवासी थाना खरीक, जिला भागलपुर के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में लोगों से रंगदारी की मांग कर रहा था और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गया था।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर खरीक थाना लाया और उसके खिलाफ खरीक थाना कांड संख्या 329/25 दिनांक 29.10.25 के तहत बी.एन.एस. की धारा 126(2)/115(2)/324(4)(5)(6)/308(2)(4)(5)/132 एवं बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 37 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है और मामले की जांच जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: