5
(1)

भागलपुर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी शिव शक्ति सिंह के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, शिव शक्ति सिंह मायागंज अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी के लिए भोजन लेकर जा रहे थे।

हादसा एनएच-भागलपुर रोड पर उस समय हुआ, जब विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिव शक्ति सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे में शामिल मोटरसाइकिल चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसकी पहचान सुरखीकल निवासी सुनील कुमार के पुत्र किशन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है और घायल चालक को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों के अनुसार, मृतक की पत्नी सुनीता देवी 9 नवंबर से मायागंज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका पेट का ऑपरेशन हुआ है। रविवार को वे उन्हें भोजन देने अस्पताल जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

दुर्घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, क्योंकि मृतक की बेटी पूजा कुमारी की शादी इसी महीने 30 नवंबर को होने वाली थी। मौके से बरामद बाइक पर पूजा की शादी का कार्ड भी मिला, जिससे परिवार का दुख और गहरा हो गया। मृतक के दो बेटे और एक बेटी हैं। गांव में घटना के बाद शोक की लहर है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों वाहनों की टक्कर के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: