5
(1)

भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तुत निरीक्षण प्रतिवेदन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 नवंबर को सभी वरीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने प्रखंडों का निरीक्षण किया था।

इस्माइलपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण वरीय उप समाहर्ता अंकिता रंजन ने किया। इसी प्रकार वरीय उप समाहर्ता मीनाक्षी ने बिहपुर प्रखंड, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विकास कुमार ने गोपालपुर प्रखंड, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर ने सुल्तानगंज और शाहकुंड, अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव ने सन्हौला, अपर समाहर्ता राजस्व ने गोराडीह, जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी सुधीर कुमार ने जगदीशपुर तथा अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन ने रंगरा चौक प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया।

सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने प्रखंडों में आगत पंजी, निर्गत पंजी, रोकड़ बही, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, दाखिल-खारिज परिमार्जन, ई-मापी, सीपी ग्राम, ई-डेक्स बोर्ड, आधार एवं आरटीपीएस केंद्र, लोक शिकायत निवारण, पंचायत सरकार भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, चिकित्सा केंद्र, कृषि कार्यालय सहित समस्त अभिलेखों और व्यवस्थाओं की स्थिति की जानकारी जिलाधिकारी को दी। जहां भी कमियां पाई गईं, जिलाधिकारी ने उन्हें अविलंब सुधारने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र के सभी नगर निकायों का निरीक्षण शनिवार से सोमवार के बीच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जहां भी भवन या अन्य निर्माण कार्य चल रहे हैं, उनकी जांच संबंधित विभाग से भिन्न विभाग के अभियंता द्वारा कराई जाए।

प्रखंडों के पंचायत सरकार भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, अस्पताल, स्कूल, पीडीएस दुकान, खाद की दुकान, मध्याह्न भोजन की व्यवस्था आदि की शत-प्रतिशत जांच का निर्देश दिया गया। विद्यालय निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, शौचालय की स्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, लाइब्रेरी और शिक्षा की गुणवत्ता विशेष रूप से जांचने के निर्देश दिए गए। मार्केटिंग ऑफिसर को पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी की जांच का दायित्व सौंपा गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में चल रहे किसी भी आधारभूत संरचना कार्य की गुणवत्ता की जांच प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी करेंगे। उन्होंने अपर समाहर्ता को यह भी निर्देश दिया कि वे उन कर्मचारियों की पहचान करें जो दाखिल-खारिज के आवेदनों को बार-बार आपत्ति लगाकर लौटा रहे हैं। हर अंचल से ऐसे 10 मामलों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी थाना दिवस पर संयुक्त रूप से अंचल का भ्रमण करें और गंभीर मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित कराएं। वरीय पदाधिकारियों को भी प्रखंड स्तर के लंबित मामलों का निपटारा करने को कहा गया।

रंगरा चौक प्रखंड मुख्यालय के क्षतिग्रस्त पहुंच पथ को लेकर आरडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा गया और कनीय व सहायक अभियंताओं का वेतन स्थगित कर दिया गया। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि प्रखंड स्तर पर प्रतिमाह समन्वय बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए और विभागों के बीच समन्वय में कोई कमी न रहे।

अंचलाधिकारी को विधि-व्यवस्था और माइनिंग से संबंधित मामलों को गंभीरता से देखने का निर्देश दिया गया। साथ ही, जिला स्तरीय पदाधिकारियों को अपने विभागीय अधिकारियों पर नियंत्रण रखने और अतिरिक्त प्रभार होने की स्थिति में आवश्यक प्रशिक्षण लेकर कार्यों के निष्पादन को सुनिश्चित करने की सलाह दी गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह बैठक जिला स्तरीय पदाधिकारियों को यह दिखाने के लिए भी है कि उनके विभागीय अधिकारी फील्ड स्तर पर किस प्रकार कार्य कर रहे हैं। बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: