5
(1)

नवगछिया : खरीक प्रखंड के नरकटिया में पायोनियर कोर्टेवा एग्रिसाइंस कंपनी की ओर से एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय प्रतिनिधि शंकर कुमार ने किया। इसमें गौरीपुर, नरकटिया और लत्तीपुर सहित आसपास के गांवों के कई किसान शामिल हुए।

गोष्ठी में पायोनियर के टेरिटोरी मैनेजर मनोज कुमार शर्मा ने कंपनी के प्रसिद्ध मक्का बीज पी 3532 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह किस्म 80 से 90 प्रतिशत एक समान दानेदार, बेलनाकार भुट्टा देती है, जो किसानों के लिए अधिक उपज का भरोसा लेकर आती है। इस मक्का में दानों का मॉइश्चर कम रहता है, जिससे सुखाने में अतिरिक्त मेहनत नहीं करनी पड़ती। इसके अलावा 36 हजार पौधों प्रति एकड़ की रोपण क्षमता के कारण खेतों से अधिक पैदावार हासिल होती है।

गोष्ठी में किसान बचनेश्वर राय ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने पी 3532 किस्म की खेती की थी और प्रति एकड़ 58 क्विंटल की उपज प्राप्त की, जो उनके लिए काफी लाभकारी साबित हुई।

कार्यक्रम में किसान विनोद राय, सेतु राय, नंदकिशोर राय, कैलाश पासवान, बंटी झा, धीरज, सौरव, राजेश, चंदन, रविंद्र, संजय, रमन राजा, शंभु, अंगद सहित कई स्थानीय किसान मौजूद रहे। किसानों ने नई तकनीक और उन्नत बीजों को लेकर कंपनी के प्रयासों की सराहना की और आगामी बोआई में इसका उपयोग करने में उत्साह दिखाया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: