5
(1)

भागलपुर के BA पार्ट–1 छात्र ने तोड़ा दम

भागलपुर के सज़ौर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस कुमार (19), पिता विजय पासवान, ने कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या कर ली। उसकी स्थिति बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत मायागंज अस्पताल ले गए, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की मां ने बताया कि प्रिंस ने अचानक किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। घटना के समय घर में कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। परिवार के सभी लोग कटनी के लिए खेतों में गए हुए थे और प्रिंस घर पर अकेला था। घर में मौजूद छोटे बच्चों ने देखा कि वह अचानक तड़पने लगा। नज़दीक जाने पर उन्हें शक हुआ कि उसने कोई जहरीला पदार्थ पी लिया है। बच्चों ने तुरंत खेत में काम कर रहे परिजनों को सूचना दी।

परिजन दौड़कर घर पहुंचे और उसकी गंभीर हालत देखकर तुरंत उसे मायागंज अस्पताल ले गए। अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया, लेकिन उसकी स्थिति लगातार नाजुक बनी रही। डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, परंतु उसे बचाया नहीं जा सका।

परिजनों के अनुसार प्रिंस पढ़ाई में ठीक था और BA पार्ट–1 तक पढ़ाई कर रहा था। हालांकि पिछले कुछ महीनों से उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं थी। परिवार ने बताया कि प्रिंस रात में पढ़ाई करते समय अचानक घर से बाहर भागने लगता था और अजीब व्यवहार करता था, लेकिन परिजनों ने इसे गंभीर मानसिक समस्या मानकर कभी उपचार की दिशा में कदम नहीं उठाए।

बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: