


नवगछिया के खरीक थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उस्मानपुर निवासी महेंद्र ठाकुर एवं विजय ठाकुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों के विरुद्ध नवगछिया के एसीजेएम न्यायालय से वारंट निर्गत था। इसके बाद पुलिस टीम ने उनके आवास पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा।













