5
(2)

नवगछिया अनुमंडल को नया अनुमंडल पदाधिकारी मिल गया है। 2023 बैच के आईएएस अधिकारी रोहित कर्दम को नवगछिया का नया अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके पदभार ग्रहण करने पर प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं, वर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह का तबादला मुजफ्फरपुर नगर निगम के नगर आयुक्त के पद पर किया गया है। ऋतुराज प्रताप सिंह के कार्यकाल को नवगछिया में प्रशासनिक, विकासात्मक और जनसरोकार से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए याद किया जाएगा।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, रोहित कर्दम एक कर्मठ और ऊर्जावान अधिकारी माने जाते हैं, जिनसे नवगछिया अनुमंडल में विकास कार्यों को गति मिलने की संभावना है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति दोनों बढ़ेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: