0
(0)

भागलपुर में आगामी सरस्वती पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान सिटी एसपी ने नाथनगर, मोजाहिदपुर, हबीबपुर, ललमटिया एवं मधुसूदनपुर थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया।

फ्लैग मार्च के दौरान पूजा पंडालों, भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सिटी एसपी ने आम नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूजा के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर बनाए रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: