0
(0)

नवगछिया : पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले जीएस न्यूज़ के संपादक बरुण बाबुल को आज 14 फरवरी को अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियो में आयोजित हो रहा है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से चयनित पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार यह अवार्ड उन पत्रकारों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने कार्य के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूत करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। चयन प्रक्रिया के बाद देशभर के सीमित पत्रकारों को इस सम्मान के लिए चुना गया है, जिनमें बरुण बाबुल का नाम भी शामिल है।

बताया जाता है कि बरुण बाबुल ने क्षेत्रीय स्तर से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए लगातार जमीनी खबरों, सामाजिक सरोकार और आम लोगों की समस्याओं को मंच देने का काम किया है। डिजिटल मीडिया के दौर में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की उनकी पहल को विशेष रूप से सराहा गया है।

मीडिया जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि इस तरह के राष्ट्रीय सम्मान से क्षेत्रीय पत्रकारिता को नई पहचान मिलती है और युवा पत्रकारों को सकारात्मक दिशा में काम करने की प्रेरणा भी मिलती है। कार्यक्रम में मीडिया, फिल्म एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है।

इस सम्मान को लेकर जिले के पत्रकारों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है तथा इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: