0
(0)

भागलपुर। पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शनिवार को टीएनबी महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई द्वारा शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं परिषद कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर वीर जवानों को नमन किया तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी शहादत को याद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. दीपो महतो द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान रसायन शास्त्र विभाग के डॉ. राजीव, भूगोल विभाग की राधा मैम, शिवानी मैम सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशेष रूप से पुलवामा हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई में शामिल रहे मेजर रंजीत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन और देशभक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

इकाई अध्यक्ष सुमित सिंह ने कहा कि पुलवामा के शहीद जवानों का बलिदान पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है और उनका त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में नगर मंत्री पीयूष भारती, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्ष मिश्रा, कार्यालय मंत्री प्रत्यूष, इकाई मंत्री लक्ष्मण, उपाध्यक्ष चुनमुन, अवनीश, कुणाल, दिव्यम, मृणाल, मिलन शुक्ला, जगजीवन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: