0
(0)

नवगछिया । झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर फौजी ढाबा के समीप शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।

मृतक के भाई मनीष कुमार के अनुसार युवक बाइक से मछली की झाल लेकर बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान फौजी ढाबा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही झंडापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि मृतक तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। पूरा परिवार मछली व्यवसाय से जुड़ा है और मेहनत-मजदूरी कर जीवनयापन करता है। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में मातम का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एनएच-31 पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण, नियमित वाहन जांच तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: