5
(1)

नवगछिया । जाह्नवी चौक स्थित विक्रमशिला सेतु के समानांतर प्रस्तावित नए पुल के साथ म्यूजियम निर्माण की मांग को लेकर जदयू नेता गुलशन कुमार ने पहल की है। उन्होंने भागलपुर के जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल को आवेदन सौंपते हुए क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए म्यूजियम स्थापित करने की मांग की।

दिए गए आवेदन में कहा गया है कि म्यूजियम के निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उनका मानना है कि विक्रमशिला क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित और प्रचारित करने के लिए यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।

जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने मामले पर जल्द संज्ञान लेने तथा संबंधित विभागों से विचार-विमर्श करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष एवं सदस्य गौरव राय से भी प्रस्ताव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

जनप्रतिनिधियों ने म्यूजियम निर्माण के प्रस्ताव को क्षेत्रीय विकास और पर्यटन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: