5
(1)

भागलपुर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेकाबगंज इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां डिलीवरी सेवा में कार्यरत एक युवक ने किराये में जान दे दी । मृतक की पहचान बांका जिले के फुलीडुमर प्रखंड के कदुआ गांव निवासी वरुण यादव के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि दीपक कुमार पिछले कई महीनों से भागलपुर में रहकर डिलीवरी बॉय का काम कर रहा था और रेकाबगंज स्थित किराये के कमरे में अकेले रहता था। परिजनों के अनुसार, उसकी बहन पिछले दो दिनों से लगातार फोन कर रही थी, लेकिन कॉल रिसीव नहीं होने पर परिवार को चिंता हुई। इसके बाद एक रिश्तेदार को कमरे पर भेजा गया।

मौके पर पहुंचकर दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा खोलने पर दीपक कुमार को कमरे में पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही तातारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आ त्महत् या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दीपक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में दिखाई दे रहा था, लेकिन उसने किसी से अपनी परेशानी साझा नहीं की थी। पुलिस मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल सहित अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: