5
(1)

भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनिया गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पति-पत्नी और एक युवक के बीच संबंधों को लेकर गांव में हंगामा एवं मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीनिया गांव निवासी चांदो कुमारी की शादी संदीप कुमार से हुई थी। इसी दौरान चांदो की मुलाकात राहुल नामक युवक से हुई। बताया जा रहा है कि दोनों की पहली मुलाकात ससुराल में हुई थी, जिसके बाद मोबाइल नंबर के माध्यम से बातचीत शुरू हुई और संपर्क बढ़ता चला गया।

परिजनों का आरोप है कि दोनों चोरी-छिपे मिलते रहे। जब इस संबंध की जानकारी संदीप कुमार को मिली तो उन्होंने इसका विरोध किया और राहुल के साथ विवाद भी हुआ।

बताया जाता है कि 28 फरवरी को संदीप कुमार ने दोनों को कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद गांव में तनाव एवं चर्चा का माहौल बना हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, महिला ने अपने पति के साथ रहने से इनकार करते हुए संबंधित युवक के साथ रहने की इच्छा जताई है। हालांकि इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष द्वारा थाना में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

फिलहाल मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है और स्थिति पर स्थानीय लोग नजर बनाए हुए हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: