0
(0)

भागलपुर में सामाजिक सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत रोटरी क्लब भागलपुर एवं महावीर सेवा सदन द्वारा आयोजित होने वाले नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर को लेकर शहर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान आयोजकों ने शिविर से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि “उम्मीद की किरण 2026” के तहत यह शिविर 07, 08 एवं 09 अप्रैल 2026 को भागलपुर के दीप प्रभा परिसर में आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान दिव्यांगजनों को पूरी तरह नि:शुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे अपने दैनिक जीवन को अधिक सहज एवं आत्मनिर्भरता के साथ जी सकें।

आयोजकों ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्तियों को सहारा प्रदान करना है। इसके लिए लाभार्थियों का पंजीकरण प्रारंभ कर दिया गया है और अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की गई है।

परियोजना से जुड़े पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि शिविर में अनुभवी विशेषज्ञों की टीम मौजूद रहेगी, जो लाभार्थियों की जांच कर उन्हें उपयुक्त कृत्रिम अंग उपलब्ध कराएगी। साथ ही मौके पर ही परामर्श एवं फिटिंग की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि इच्छुक लाभार्थी अपने प्रभावित अंग से संबंधित जानकारी व्हाट्सएप पर वीडियो बनाकर भेज सकते हैं, जिससे उनका पूर्व पंजीकरण किया जा सके। शिविर में आने के दिन लाभार्थियों को अपना आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा, जिसके बाद कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

आयोजकों ने आम लोगों से अपील की कि वे इस जानकारी को अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाएं, ताकि अधिक लोग इस मानव सेवा कार्य का लाभ उठा सकें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: