0
(0)

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना परिसर में चैती नवरात्र, रामनवमी एवं ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा ने की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी नवनीत कुमार, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार, कृष्णानंद कुमार, नगर सभापति राज कुमार गुड्डू एवं नगर उपसभापति नीलम देवी उपस्थित रहे। बैठक में वार्ड पार्षद, विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, हनुमान मंदिर एवं चैती दुर्गा मंदिर के अध्यक्षों के साथ-साथ दरगाह के सदस्यों ने भी भाग लिया।

बैठक में प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा एवं अन्य अधिकारियों ने सभी से पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। इस दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही हनुमान मंदिर एवं चैती दुर्गा मंदिर से संबंधित लाइसेंस के नवीनीकरण (रिन्यूअल) को लेकर भी निर्देश दिए गए।

अजगैविनाथ धाम स्थित चैती छठ घाट एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके तहत पुलिस बल, महिला पुलिस बल एवं अतिरिक्त बल की तैनाती सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में वार्ड पार्षद पंकज यादव, नवीन कुमार बन्नी, सुभाष कुमार, विनोद रजक, विभूति कुमार विकल्प, रूबी देवी, संजय चौधरी, सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, पूर्व वार्ड पार्षद रामायण शरण गुप्ता, जदयू नेता नोमान अंसारी, जदयू नेत्री प्रेम प्रभात सिन्हा, रानी झा, राजद नेता कैलाश प्रसाद यादव, अफरोज आलम, मो. मंजूर, मो. मेराज, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विपिन मंडल, मुकेश कुशवाहा सहित कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में लिए गए निर्णयों से आगामी पर्वों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में प्रशासन की तत्परता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: