0
(0)

नवगछिया।
नवगछिया अधिवक्ता संघ द्वारा पकरा गांव निवासी दिवंगत अधिवक्ता शिव कुमार सिंह के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

शोक सभा में उपस्थित अधिवक्ताओं ने कहा कि शिव कुमार सिंह अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यवहार और न्यायिक कार्यों के प्रति समर्पण के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उनके निधन को अधिवक्ता संघ के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।

वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में न केवल न्यायिक क्षेत्र में योगदान दिया, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

इस अवसर पर अधिवक्ता अजीत कुमार, सुरेंद्र नारायण मिश्रा, कृष्ण कुमार आजाद, रजनीश कुमार सिंह, नीरज झा, नंदलाल यादव, कुंदन चौधरी, ललन कुमार मंडल सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे और सभी ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: