5
(2)

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। जिला विधिज्ञ संघ (डीबीए) की नई प्रबंध कार्यकारिणी (2026-28) के गठन के लिए बुधवार को होने वाला मतदान सिर्फ पदाधिकारियों के चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह अधिवक्ताओं की नई नेतृत्व टीम पर भरोसे की भी परीक्षा होगी। अध्यक्ष से लेकर कार्यकारिणी सदस्य तक विभिन्न पदों के लिए कुल 96 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे अधिक नजरें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव पद के मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां कांटे की टक्कर की चर्चा पूरे बार परिसर में है।
सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा। चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचन पदाधिकारी मुहम्मद सम्सउद्दीन के नेतृत्व में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अनुभवी अधिवक्ताओं को भी चुनाव संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि मतदान प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।
चुनाव से पहले बार परिसर में पूरे दिन रणनीति, समर्थन और समीकरणों पर चर्चा होती रही। कई अधिवक्ता अंतिम समय तक अपने मत को लेकर मंथन करते नजर आए। इस बार कई पदों पर बहुकोणीय मुकाबले ने चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है।
एक नजर में चुनावी तस्वीर
कुल प्रत्याशी : 96
अध्यक्ष : 6
उपाध्यक्ष : 12
महासचिव : 9
संयुक्त सचिव : 15
सहायक सचिव : 11
सीनियर सदस्य : 10
कोषाध्यक्ष : 5
अंकेक्षक : 3
कार्यकारिणी सदस्य : 13
लाइब्रेरी कमेटी सदस्य : 6
विजिलेंस कमेटी सदस्य : 5
अब सभी की निगाहें बुधवार के मतदान और उसके बाद आने वाले नतीजों पर टिकी हैं, जो तय करेंगे कि अगले दो वर्षों तक जिला विधिज्ञ संघ की कमान किस नेतृत्व के हाथों में होगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: