5
(2)

नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में मंगलवार को जानवर चराने को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-भाला से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।

घायलों में एक पक्ष के रुदल यादव (30 वर्ष), पिता बिंदेश्वरी यादव, पिंटू यादव (22 वर्ष), पिता बिंदेश्वरी यादव तथा जागो देवी, पति बिंदेश्वरी यादव शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से अंग्रेज कुमार (26 वर्ष), पिता दिलीप यादव तथा रितेश कुमार (27 वर्ष), पिता दिलीप यादव घायल हुए हैं। सभी घायल शंकरपुर गांव के ही निवासी हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव में जानवर चराने को लेकर पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और भाला चलने लगे। अचानक हुई हिंसक झड़प से गांव में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

घटना के दौरान आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

घटना के बाद शंकरपुर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने पर परबत्ता थाना पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: