5
(2)

यूको बैंक से रुपये निकालने के बाद पैदल जा रही थी महिला, पुलिस ने पीछा किया लेकिन हाथ नहीं लगे झपटमार

नवगछिया। ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की एक महिला से बुधवार को बाइक सवार दो युवकों द्वारा 50 हजार रुपये झपटकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की पहचान भगवानपुर निवासी रामानंद मंडल की पत्नी सावित्री देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद महिला ने ढोलबज्जा थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह ढोलबज्जा स्थित यूको बैंक से रुपये निकालने आई थी। बैंक से 50 हजार रुपये की निकासी करने के बाद उसने रुपये और पासबुक को एक झोले में रख लिया। इसके बाद वह पैदल अपने घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और मौका पाकर उसके हाथ से झोला झपट लिया।

झोला छीनने के बाद दोनों युवक बाइक से भटगामा जीरोमाइल की ओर फरार हो गए। अचानक हुई घटना से महिला घबरा गई और उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने बाइक सवारों का किया पीछा

घटना की सूचना मिलते ही ढोलबज्जा थाना पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने गश्ती वाहन से बाइक सवार झपटमारों का पीछा भी किया, लेकिन दोनों पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके।

पीड़िता के बयान के आधार पर ढोलबज्जा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ सड़क किनारे लगे कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस को आशंका है कि झपटमार गिरोह के सदस्यों ने महिला को बैंक से ही देख लिया होगा और रुपये निकालने के बाद उसका पीछा किया होगा।

पुलिस बाइक सवार दोनों युवकों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में बैंक से रुपये निकालकर घर लौटने वाले लोगों के बीच भी चिंता देखी जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: