


नवगछिया भाजपा जिला मंत्री मुकेश राणा ने सोनपुर रेलवे पदाधिकारी से नवगछिया माल गोदाम जो कि माल ढुलाई के मामले में हमेशा काफी अग्रणी रहता है. और यहां लगभग आसपास के जिलों का खाद्यान्न या अन्य साम्रगी का लोडिंग अनलोडिंग किया जाता है. जिससे कि काफी गाड़ियों का परिचालन होता है. नवगछिया माल गोदाम में सुविधाओं की बढ़ोतरी एवं मालगोदाम की सड़कों का चौड़ीकरण कार्य करवाने की मांग की है.













