



खगड़िया जिला अंतर्गत गोगरी थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी मोहम्मद जियाउल ने बलाहा के सात लोगों के खिलाफ भवानीपुर ओपी में बुधवार को आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि बलहा के मोहम्मद शाहजहां से उसकी बहन की शादी तय हुई थी। शादी से पूर्व नकद और उपहार भी दिया गया था। लेकिन शाहजहां की शादी चुपके से घरवालों ने दूसरे जगह कर दिया। जब इस बारे में मंगलवार को मु. जियाउल शाहजहां के घर पर गया तो वहां लोगों ने उसके मारपीट करते हुए गाली गलौज करके धक्का मारकर वहां से भगा दिया। कहा कि शाहजहां की शादी कहीं दूसरी जगह कर दी गई है। इस बात से डर कर बुधवार को जियाउल ने सात लोगों के खिलाफ भवानीपुर ओपी में आवेदन दिया है। भवानीपुर ओपी अध्यक्ष रमेश कुमार साह ने कहा कि जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।
















