


नवगछिया : रंगरा पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर थाना क्षेत्र भवानीपुर चौक के पास से दस लीटर देशी शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार कारोबारी भवानीपुर निवासी अंगलेश कुमार पिता सचिदानंद यादव हैं.

थानाध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी अंगलेश कुमार के बासा पर शराब का अवैध धंधा चलता है.

सूचना के आलोक में पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई.

इस दौरान अंगलेश के बासा से 10 लीटर देशी शराब की बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही अंगलेश को गिरफ्तार भी कर लिया है!
















