



नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गॉव में बुधवार की रात्रि करीब नौ बजे भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर नगरपारा उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या एक से पुआल के नीचे से सअनि मुकेश कुमार यादव,सअनि मुकेश कुमार सिंह ने पुलिस बल की मदद से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है।

इस संबंध में भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने पुष्टी करते हुए बताया की नारायणपुर गॉव से विभिन्न ब्रॉड के तीन सौ अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है। जिसमें स्टरलिंग रिजर्व ब्रॉण्ड के 375 एमएल का 40 बोतल,
रॉयल पार्टी ब्रॉण्ड के 375 एमएल का 40 बोतल,पार्टी स्पेशल ब्रॉण्ड के 180 एमएल का 20 बोतल एवं
मैगडॉउल नंबर वन ब्रॉण्ड के 375 एमएल का 200 बोतल बरामद की गई है।जिसको लेकर भवानीपुर पुलिस छानबीन में जुट गई है।जॉचोपरांत मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।













