



आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली 23 अक्टूबर को होगी.

जदयू मीडिया सेल जिला संयोजक रवि कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद को लाईव सुनने के लिए गोपालपुर विधानसभा में गोपालपुर प्रखंड के धरहरा उच्च विद्यालय, नवगछिया प्रखंड के उच्च विद्यालय साहू परवत्ता, बाल भारती पब्लिक स्कूल नवगछिया नगर, इस्माइलपुर प्रखंड के चंडी स्थान रंगमंच और रंगरा प्रखंड के रंगरा काली स्थान रंगमंच में व्यवस्था की गई है.















