



नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनिया पट्टी में हुए एक आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई. जिसमें कुछ लोगों ने चिरंजी कुमार नामक युवक की पिटाई कर दी. जिससे वह घायल हो गया. जिसका उपचार अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में कराया गया. घायल युवक ने बताया कि घर के आसपास के लोगों ने बेवजह गलतफहमी में मेरे साथ मारपीट की है.















