



नारायणपुर: अंचल कार्यालय नारायणपुर में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत हरेराम राय की सेवानिवृत्ति पर सोमवार को अंचल कार्यालय नारायणपुर में विदाई देकर उनको सम्मानित किया गया।

नारायणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिमोहन कुमार, नारायणपुर अंचला अधिकारी अजय कुमार सरकार ने हरेराम राय के द्वारा किए गए कार्य की सराहना भी किया।

कोरोना का को देखते हुए किसी भी प्रकार का कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया केवल अंचल और प्रखंड कर्मी उपस्थित रहे और विदाई करके सम्मानित करते हुए एक औपचारिकता पूरी की गई।

















