


गोपालपुर पीएचसी में कार्यरत एएनएम नीलम चौधरी की मौत ब्लड कैंसर से हो गई.मिली जानकारी के अनुसार 14 जुलाई की देर रात को उन्होंने अपने जीरोमाइल स्थित आवास पर अंतिम साँस ली.वे पिछले कई महीनों से कैंसर से जूझ रहीं थीं.उनके पार्थिव शरीर को बुधवार की दोपहर को गोपालपुर पीएचसी लाया गया।

जहाँ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार ,चिकित्सक डा उदय राज ,स्वास्थ्य प्रबंधक आतिश कुमार राय ,एलटी आशीष चौधरी व अाशा स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओं ,एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया.सैदपुर स्थित स्पर संख्या पाँच के निकट उनका अंतिम संस्कार किया गया .वे अपने पीछे भरा -पूरा परिवार छोड गई हैं.पीएचसी में उनके निधन की सूचना मिलते ही ओपीडी सेवा बंद कर दिया गया।














