March 21, 2025
अभाविप ने चलाया जन जागरण अभियान ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को नारायणपुर इकाई में विभिन्न जगहों पर ऋतुमति अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें मुख्य तौर पर सुदूर बस्ती में महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड, विटामिन, कैल्शियम, आयरन की गोली का निशुल्क वितरण तथा सेनेटरी पैड का उपयोग हेतु जन जागरण अभियान चलाया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दक्षिण बिहार प्रांत छात्रा सह संयोजक साक्षी कुमारी ने बताया कि ऋतुमति अभियान नवगछिया संगठन जिला के विभिन्न प्रखंडों में चरणबद्ध तरीका से चलाया जाएगा। गुरुवार को प्रथम दिन नारायणपुर इकाई के उत्क्रमिक कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय , मधुरारपुर नारायणपुर में शुरुआत किया गया। जिसमें स्कूल में पढ़ रही छात्रा के बीच कैल्शियम, आयरन, विटामिन की गोलियां, सेनेटरी पैड, ओआरएस […]