March 17, 2025
नवगछिया के पोद्दार गली में चोरी की घटना, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ बाइक सवार आरोपी ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया के पोद्दार गली में स्थित पंकज उर्फ डब्लू पोद्दार का पैक किया गया सामान, जो एक कस्टमर के श्रद्धकर्म के लिए था, ग्रिल के अंदर रखा गया था। 13 मार्च को शाम को इसकी डिलीवरी होनी थी, लेकिन इसी बीच चोरी की घटना सामने आई। एक बाइक सवार व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, जो पैक किए गए सामान की बोरी लेकर फरार हो गया। वहीं इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हुआ हैं । DESK2025