January 25, 2025
शाहपुर में मनाई गई कर्पूरी ठाकुर की जयंती ||GS NEWS
नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 Bनारायणपुर । शुक्रवार की संध्या शाहपुर गांव में जदयू नेता रंजीत कुमार मंडल के नेतृत्व में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर रंजीत कुमार मंडल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने पिछड़ी जातियों को आरक्षण का लाभ देकर समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी ईमानदार राजनीतिक छवि और समर्पण हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। कार्यक्रम में शेखर साह, उपेंद्र शर्मा, विजय मंडल, भगवान, मदन, डॉ. सुनीता, विष्णु प्रिया, नंदकिशोर सहित अन्य लोग उपस्थित थे। DESK 04 B