0
(0)

मिर्च-मसाले का कम इस्तेमाल, सादा और स्वादिष्ट मिला खाना; स्वच्छता व समय पर भोजन वितरण के दिए निर्देश

नवगछिया : बाढ़ प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था को लेकर प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। बुधवार को गोपालपुर बीडीओ कुंदन कुमार ने तीनटंगा स्थित सत्संग भवन में संचालित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता की जांच की।

भोजन चखने के बाद बीडीओ कुंदन कुमार ने कहा कि भोजन अच्छा है और इसमें मिर्च-मसाले का अधिक इस्तेमाल नहीं किया गया है। खाना सादा और स्वादिष्ट है। उन्होंने कम्युनिटी किचन में साफ-सफाई, भोजन तैयार करने तथा लोगों को खाना परोसने की व्यवस्था का भी जायजा लिया।

बीडीओ ने क्षेत्र में संचालित अन्य कम्युनिटी किचन का भी निरीक्षण किया और संबंधित कर्मियों से भोजन तैयार करने एवं वितरण की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित और जरूरतमंद लोगों को समय पर स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि आपदा की इस स्थिति में प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। कम्युनिटी किचन की व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित कर्मियों को भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने के साथ नियमित रूप से व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश दिया।

प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संचालित कम्युनिटी किचन की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि राहत शिविरों और प्रभावित परिवारों तक भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से पहुंचती रहें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: