5
(1)


भागलपुर। बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत लसकरी गांव के समीप हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित कुमार और उत्तम कुमार मोटरसाइकिल से बामदेव से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लसकरी गांव के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उत्तम कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और परिजनों को इसकी जानकारी दी। घायल रोहित कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज अस्पताल) भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: