



नवगछिया । नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिहपुर थाना क्षेत्र में हत्या समेत चार अलग-अलग मामलों में कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक अभियुक्त के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

घटना 24 जून 2025 की है, जब बिहपुर थानांतर्गत मिर्जापुर घाट के किनारे से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। मृतक के पिता चंचल मंडल के फर्दबयान पर बिहपुर थाना कांड संख्या 161/25 दिनांक 24.06.25 धारा 103 (1)/3 (5) बी.एन.एस. एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर इस कांड के दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही थी।

इसी क्रम में 6 अक्टूबर 2025 को कांड में संलिप्त अभियुक्त बुचारी मंडल उर्फ बुच्छार मंडल, पिता रामेश्वर मंडल, निवासी नुरुद्दीनपुर, थाना बिहपुर, जिला भागलपुर को एक लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद हथियार के संबंध में अलग से मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

















