Category Archives: गोपालपुर

नवगछिया: गोपालपुर विधायक के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज

B BABUL0

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक जदयू प्रत्याशी नरेंद्र कुमार नीरज के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन करने के मामले में नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है. दर्ज प्राथमिकी के सूचक ग्रामीण कार्य विभाग नवगछिया के कनिया अभियंता बृजेश कुमार सिंह ने लिखित आवेदन देकर कहा है कि अभ्यर्थी नरेंद्र कुमार नीरज ने 14 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने के बाद गेट संख्या एक से निकलते हुए अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी की किया और आचार संहिता का उल्लंघन किया. नवगछिया पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है. B BABUL

नवगछिया: लोजपा प्रत्याशी ने रंगरा में किया सघन जनसंपर्क || GS NEWS

B BABUL0

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी सुरेश भगत ने शुक्रवार को मुरली, बनिया, वैसी, जहांगीरपुर वैसी गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क अभियान के क्रम में उन्होंने कहा कि उनके आदर्श श्रधेय स्व रामविलास पासवान और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है. उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि अगर आपने भरोसा किया तो ढोलबज्जा को प्रखंड और नवगछिया को पूर्ण जिला बनाऊंगा. श्री भगत ने कहा कि वर्ष 2020 में बिहार के राजनीतिक हालात बदलने की जरूरत है इसलिये लोजपा का समर्थन कर चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करें. इस अवसर पर भाजपा के मीडिया प्रवक्ता विजेंद्र शर्मा, विभांशु मंडल, बाबा गणिनाथ समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती, नवीन निराला, धर्मेंद्र गुप्ता, सौगंध साह, सौरभ सावर्ण्य आदि […]

नवगछिया: लोजपा प्रत्याशी ने ढोलबज्जा में किया सघन जनसंपर्क

B BABUL0

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी सुरेश भगत ने गुरुवार को ढोलबज्जा, कदवा, पुनमा प्रताप नगर में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क अभियान के क्रम में उन्होंने कहा कि उनके आदर्श श्रधेय स्व रामविलास पासवान और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है. उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि अगर आपने भरोसा किया तो ढोलबज्जा को प्रखंड और नवगछिया को पूर्ण जिला बनाऊंगा. श्री भगत ने कहा कि वर्ष 2020 में बिहार के राजनीतिक हालात बदलने की जरूरत है इसलिये लोजपा का समर्थन कर चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करें. इस अवसर पर भाजपा के मीडिया प्रवक्ता विजेंद्र शर्मा, लोजपा जिलाध्यक्ष विभांशु मंडल, बाबा गणिनाथ समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती, भाजपा नेता नवीन निराला, धर्मेंद्र गुप्ता आदि […]

नवगछिया : जाप और राजद प्रत्याशी के विरूद्ध आदर्श आचार संहिता उलंघन करने की प्रथमिकी दर्ज || GS NEWS

B BABUL0

गोपालपुर विधानसभा के जनाधिकार पार्टी की प्रत्याशी और राजद प्रत्याशी शैलेश कुमार के विरूद्ध आदर्श आचार संहिता उलंघन करने के मामले में नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. नवगछिया सीओ ने विश्वास आनंद ने नवगछिया थाने में दिए आवेदन में कहा है कि 13 अक्तूबर को कदवा ओपी थानाक्षेत्र के नवीनगर पूनामा कदवा गांव के निवासी राजद प्रत्याशी शैलेश कुमार ने नामांकन के बाद अनुमंडल कार्यालय के गेट संख्या चार के पास अपने समर्थकों के साथ नारे बाजी करते हुए आदर्श आचार संहिता का उलंघन किया. दूसरी तरफ इस्माइलपुर के अंचलाधिकारी रोहित कुमार ने नवगछिया थाने में दिए अपने आवेदन में कहा है कि 15 अक्तूबर को रंगरा ओपी के सधुवा निवासी जनाधिकार पार्टी की प्रत्याशी शबाना आजमी […]

नवगछिया: 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के नवगछिया बाज़ार सहित कई क्षेत्रों में राजपा प्रत्याशी नें किया जनसंपर्क

B BABUL0

नवगछिया बाज़ार क्षेत्र के विकास के लिए गोपालपुर विधानसभा से राजपा के प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबों दा नें नवगछिया बाज़ार एवं नवगछिया प्रखंड के बोरबा सहित ढोलबज्जा में पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया । मौके पर उन्होंने कहा कि अनियमितता से भरा बिजली बिल आने की समस्या , तीनटंगा से जाह्नवी चौक तक का रिंग बांध सहित नवगछिया बाज़ार की मूलभूत सुविधा एक बड़ा मुद्दा है चुनाव जीतने के बाद उनकी यह प्राथमिकता रहेगी कि ग्रामीण के साथ नवगछिया शहरी के लोगों के साथ हमेशा न्याय हो और उसके विकास के लिए खुद से पहल कर क्षेत्र का विकास करेंगें । वही मौके पर उनके कई दर्जन राजपा समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद थे । […]

153 गोपालपुर : राजद प्रत्याशी शैलेश ने किया इस्माईलपुर कार्यालय का उद्घाटन

B BABUL0

नवगछिया- गोपालपुर विधानसभा अंतर्गत इस्माईलपुर प्रखंड के चण्डी स्थान में महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी शैलेश कुमार ने चुनावी कार्यालय का उद्घाघाटन किया। कार्यालय में उद्घाटन के दरमियान प्रत्याशी शैलेश कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बेरोजगारों के रोजगार के लिए इस बार तेजस्वी सरकार को मौका दें। और मुझे गोपालपुर विधानसभा से जीत दिलाएं, निश्चित रुप से अपने क्षेत्र के विकास की बागडोर में कोई कमी नहीं होगी। मौके पर जिला प्रधान महासचिव संजय मंडल, रामदेव मंडल, मुखिया अजय सिंह, धर्मेंद्र यादव, अरूण यादव, कांग्रेस आयोध्या प्रसाद यादव, बटेश्वर मंडल, लड्डू दास, बबलू यादव, गौरीशंकर यादव सहित दर्जनों महागठबंधन के नेता व ग्रामीण उपस्थित हुए। B BABUL

गोपालपुर विधानसभा में एनडीए प्रत्याशी गोपाल मंडल ने किया ढोलबज्जा में जनसंपर्क // GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : गोपालपुर विधानसभा में लगातार तीन बार जीत का परचम लहरा चुके एनडीए प्रत्याशी नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने ढोलबज्जा पंचायत का दौरा कर लोगों से जनसंपर्क किया. उन्होंने नीतीश कुमार के शासनकाल में क्षेत्र में विकास कार्यों को याद दिलाया और अपील की एक बार पुनः उन्हें सेवा करने का मौका दें. मौके पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सविता देवी, जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, नवगछिया प्रखंड की जिलाध्यक्ष नंदनी सरकार समेत सैकड़ों एनडीए समर्थक मौजूद थे . Barun Kumar Babul

153 गोपालपुर : राजद प्रत्याशी शैलेश ने किया इस्माईलपुर कार्यालय का उद्घाटन // GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया- गोपालपुर विधानसभा अंतर्गत इस्माईलपुर प्रखंड के चण्डी स्थान में महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी शैलेश कुमार ने चुनावी कार्यालय का उद्घाघाटन किया। कार्यालय में उद्घाटन के दरमियान प्रत्याशी शैलेश कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बेरोजगारों के रोजगार के लिए इस बार तेजस्वी सरकार को मौका दें। और मुझे गोपालपुर विधानसभा से जीत दिलाएं, निश्चित रुप से अपने क्षेत्र के विकास की बागडोर में कोई कमी नहीं होगी। मौके पर जिला प्रधान महासचिव संजय मंडल, रामदेव मंडल, मुखिया अजय सिंह, धर्मेंद्र यादव, अरूण यादव, कांग्रेस आयोध्या प्रसाद यादव, बटेश्वर मंडल, लड्डू दास, बबलू यादव, गौरीशंकर यादव सहित दर्जनों महागठबंधन के नेता व ग्रामीण उपस्थित हुए। Barun Kumar Babul