Category Archives: नवगछिया

Noimg

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में गूंजे नारे – ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ ||GS NEWS

DESK20250

कांग्रेस सांसद ने भाजपा और चुनाव आयोग पर साधा निशाना भागलपुर : कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को अंग प्रदेश के हृदय स्थल भागलपुर में हल्की बारिश के बीच आयोजित वोटर अधिकार यात्रा के छठे दिन भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला। उन्होंने भीड़ को संबोधित करते हुए दो नारे दोहराने की अपील की – “वोट चोर गद्दी छोड़” और “हमें रोजगार चाहिए”। राहुल गांधी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के माध्यम से मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हेरफेर किया जा रहा है। उन्होंने इसे ‘वोट चोरी’ करार देते हुए कहा कि यह न केवल लोकतंत्र बल्कि संविधान पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा […]

Noimg

वेतन न मिलने से नारायणपुर के शिक्षकों के सामने रोजी-रोटी का संकट ||GS NEWS

DESK20250

नारायणपुर : शिक्षक वेतन न मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। स्थिति यह हो गई है कि उनके सामने खाने-पीने तक की समस्या खड़ी हो गई है। मध्य विद्यालय मौजमा गनौल के शिक्षक संजीत कुमार, मध्य विद्यालय सति यारा के शिक्षक जितेंद्र सिंह और निरंजन सिंह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर सहित संबंधित अधिकारियों को आवेदन देकर वेतन चालू करने की गुहार लगाई है। शिक्षकों ने कहा है कि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण उनके सामने जीविका चलाने की कठिनाई उत्पन्न हो गई है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की है, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण सही ढंग से कर सकें। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक यदि आर्थिक रूप से […]

Noimg

नवगछिया में वोटर अधिकार यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज – अरुण यादव ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित महागठबंधन के तमाम वरिष्ठ नेताओं के 22 अगस्त को नवगछिया आगमन को लेकर जोरदार तैयारी की गई है। राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व साबित होगी। उन्होंने बताया कि महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया गया है। जगह-जगह तोरण द्वार और होर्डिंग-बैनर लगाए गए हैं। लोगों से यात्रा में शामिल होने की अपील की गई है, जिसके कारण पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव आयोग ने भाजपा के इशारे पर गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के वोट अधिकार पर चोट किया […]

Noimg

अभाविप का उद्देश्य भोजन का सदुपयोग और बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना – अनुज चौरसिया ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : स्टूडेंट्स फॉर सेवा नवगछिया की ओर से बचे हुए भोजन को संग्रह कर कदवा के मिलन चौक स्थित सेवा बस्ती में जरूरतमंदों के बीच वितरित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय बच्चों को नियमित रूप से स्कूल जाने के लिए भी प्रेरित किया गया। अभाविप भागलपुर विभाग के विभाग संयोजक अनुज चौरसिया ने कहा कि संगठन का उद्देश्य भोजन का सदुपयोग करना है। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से अभाविप कार्यकर्ता नवगछिया और आसपास के क्षेत्रों में भोज–समारोहों से बचा हुआ भोजन संग्रह कर उसे जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं, जिससे भोजन बर्बाद न हो और इसका सही उपयोग हो सके। नगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि जब भी कार्यकर्ता सेवा बस्ती में भोजन वितरण करने जाते […]

Noimg

भागलपुर में दिनदहाड़े 20 हजार की छिनतई, बदमाशों ने बाढ़ पीड़ित बुजुर्ग को पटककर किया घायल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। ततारपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया। घटना TNB कॉलेजिएट मैदान के पास हुई, जहां बाढ़ पीड़ित बुजुर्ग छोटेलाल मंडल को बदमाशों ने जमीन पर पटककर उनके पास मौजूद 20 हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। बताया जाता है कि छोटेलाल मंडल राहत स्थल से लौट रहे थे। तभी अचानक बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और पैसे छीनने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर उन्हें धक्का देकर जमीन पर पटक दिया गया, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस बीच भागते समय एक बदमाश की तस्वीर नजदीकी CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस […]

लोकतंत्र और समान अधिकारों की रक्षा हेतु वोट अधिकार यात्रा का कल 22 अगस्त को नवगछिया में करेंगें समर्थन  – पूर्व विधायक अमित राणा || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर/नवगछिया। पूर्व विधायक अमित राणा ने 22 अगस्त को भागलपुर और नवगछिया में आयोजित होने वाली वोट अधिकार यात्रा के समर्थन की घोषणा की है। इस यात्रा का नेतृत्व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव करने वाले हैं। अमित राणा ने कहा कि वोट अधिकार यात्रा दल से ऊपर उठकर लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना को बचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने देश के हर नागरिक को वोट का समान अधिकार दिया था। यही वोट का अधिकार गरीब–अमीर, दलित–पिछड़े और सभी वर्गों को बराबरी की ताक़त देता है। इस ताक़त को बचाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर इस यात्रा का […]

Noimg

लतरा के पास गंगा प्रसाद धार में डूबने से वृद्ध की मौत ||GS NEWS

DESK 1100

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव के समीप गंगा प्रसाद धार में गुरुवार की सुबह स्नान करने गए एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पशुपालक कमलेश्वरी यादव उर्फ बिलो यादव (75) के रूप में हुई है। मृतक की पुत्रवधू रुक्मिणी देवी ने बताया कि सुबह उनके ससुर घर से निकले थे। कुछ ही घंटे बाद सूचना मिली कि वे पानी में डूब गए हैं। जब परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि शव पानी में तैर रहा है। परिजनों के अनुसार, कमलेश्वरी यादव प्रतिदिन गंगा स्नान करने जाया करते थे। स्नान के दौरान पैर फिसलने से वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो […]

Noimg

NAUGACHIA : लतरा के पास गंगा प्रसाद धार में डूबने से वृद्ध की मौत – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव के समीप गंगा प्रसाद धार में गुरुवार की सुबह स्नान करने गए एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पशुपालक कमलेश्वरी यादव उर्फ बिलो यादव (75) के रूप में हुई है। मृतक की पुत्रवधू रुक्मिणी देवी ने बताया कि सुबह उनके ससुर घर से निकले थे। कुछ ही घंटे बाद सूचना मिली कि वे पानी में डूब गए हैं। जब परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि शव पानी में तैर रहा है। परिजनों के अनुसार, कमलेश्वरी यादव प्रतिदिन गंगा स्नान करने जाया करते थे। स्नान के दौरान पैर फिसलने से वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो […]