Category Archives: नवगछिया

मदरौनी के पास एनएच 31 से भारी मात्रा में शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । मद्य निषेध पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच 31 मार्ग से बड़ी मात्रा में अवैध शराब ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर मद्य निषेध के पदाधिकारी मदरौनी के पास वाहनों की सघन जांच में जुट गए। जांच के दौरान एक हाइवा ट्रक से कुल 993.60 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 11,92,320 रूपये है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के वंशी पचरा निवासी राम कुमार है। इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजु कुमार के नेतृत्व में अवर निरीक्षक मद्य निषेध, मद्य निषेध सिपाही और गृह रक्षक बल के जवान शामिल थे। सभी ने मिलकर अवैध शराब तस्करी […]

Noimg

नवगछिया में कड़ाके की ठंड के बीच नगर परिषद ने की अलाव की व्यवस्था || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । नवगछिया में लगातार बढ़ रही भीषण ठंड को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन ने आम नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सराहनीय पहल की है। नगर परिषद नवगछिया के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार के निर्देश पर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि ठंड से लोगों को राहत मिल सके। नगर परिषद द्वारा बिहुला विषहरी पार्क, स्टेशन चौक, वैशाली चौक, गोपाल गौशाला परिसर तथा नगर परिषद कार्यालय के समीप अलाव की व्यवस्था की गई है। इन स्थानों का चयन विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं आम लोगों की अधिक आवाजाही को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे राहगीरों, मजदूरों, बुजुर्गों, फुटपाथ पर रहने वाले […]

Noimg

रंगरा प्रखंड के ज्ञानीदास टोला में गंगा नदी कटाव का निरीक्षण, ठोस कार्रवाई का आश्वासन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । रंगरा प्रखंड के तीनटगा दियारा पंचायत में गंगा नदी के कटाव से प्रभावित ज्ञानीदास टोला का सोमवार को जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख वरुण कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कटाव की मौजूदा स्थिति की जानकारी संबंधित अभियंताओं से प्राप्त की। निरीक्षण के समय विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल भी मौजूद थे। विधायक ने कटाव से हो रही परेशानियों को लेकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और विभागीय अधिकारियों से शीघ्र ठोस कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अभियंता प्रमुख वरुण कुमार ने बताया कि गंगा नदी के लगातार कटाव के कारण ग्रामीणों की कृषि भूमि और आवास पर खतरा बढ़ गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कटाव निरोधी कार्य को तुरंत प्रारंभ किया जाए […]

जमीन के नाम पर लाखों की ठगी और अपहरण का झूठा केस दर्ज कराने का आरोप || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र में जमीन के नाम पर लाखों रुपये की ठगी और बाद में अपहरण का झूठा प्राथमिकी दर्ज कराने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित अमित कुमार साह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री, जिला पदाधिकारी भागलपुर, आयुक्त (कमिश्नर) भागलपुर, एसपी भागलपुर, नवगछिया एसडीपीओ और नवगछिया थाना को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। अमित कुमार साह ने बताया कि वह ढोधिया, खरीक के निवासी हैं और उनके पिता का नाम भूसी साह है। उन्होंने 11 अगस्त 2023 को कोरचक्का, नवगछिया निवासी सरकारी शिक्षिका विभा सिंह (पति—विमलेंदु बिमल) से मोजा तेतरी-39, खाता संख्या 959, खसरा 1602, रकबा 22.89 डिसमिल जमीन को 32 लाख 55 हजार रुपये में खरीदने का एग्रीमेंट किया था। इस दौरान […]

Noimg

गंगा संरक्षण के लिए उत्क्रमित उच्च विद्यालय खैरपुर में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : उत्क्रमित उच्च विद्यालय, खैरपुर, भागलपुर में भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में गंगा संरक्षण पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 125 विद्यार्थियों ने भाग लिया। भारतीय वन्यजीव संस्थान के नमामी गंगे प्रोजेक्ट के रिसर्चर राज शेखर ने विद्यार्थियों से मुख्यतः राष्ट्रीय नदी गंगा से संबंधित सवाल पूछे। सही उत्तर देने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। क्विज प्रतियोगिता के दौरान राज शेखर ने विद्यार्थियों को गंगा और इसकी सहायक नदियों के संरक्षण के लिए जागरूक और प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के अंत में विद्यार्थियों को गंगा में पाए जाने वाले जलीय जीव जैसे डॉल्फिन, कछुए आदि की रक्षा करने और नदी संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया गया। […]

Noimg

ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के खरीक थाना की पुलिस ने अठनिया में ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनीया निवासी रविंद्र कुमार और परवत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी रमेश कुमार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के निशानदेही पर एक देशी कट्टा और तीन कारतुस बरामद किए हैं। घटना अठनिया में हुई थी, जिसमें ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र कुंदन के बयान के आधार पर खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने घटना में संलिप्त दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल […]

Noimg

मुखिया पति कुमौदी यादव पर जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के रंगरा थाना की पुलिस ने मुखिया पति कुमौदी यादव पर जानलेवा हमला मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में जहांगीरपुर बैसी निवासी रंजीत राय, हरेराम राय और राजकुमार राय शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, कुमौदी यादव अपने खेत को ट्रैक्टर से जोतवाने के लिए गए थे। इसी दौरान करीब 100 लोगों के समूह ने उनके खेत पर इकट्ठा होकर कुमौदी यादव और उनके दो निजी गार्डों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में कुमौदी यादव और उनके गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान दोनों गार्डों का लाईसेंसी हथियार भी छीन लिया गया। इस संबंध में कुमौदी यादव ने रंगरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले […]

मारपीट और जाति-भेदी गाली देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया में स्कूल जाती छात्रा के साथ अभद्र भाषा के प्रयोग और उसके विरोध करने पर मारपीट की घटना सामने आई है। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने नवगछिया एससी/एसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पीड़ित कुंदन दास ने बताया कि उनकी पुत्री स्कूल जा रही थी, तभी एक लड़के ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस बात की जानकारी छात्रा ने घर पहुंचकर अपने पिता को दी। पिता समझाने के लिए मुकेश शर्मा के पास पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें और उनकी परिवार को जाति सूचक गाली देते हुए मारपीट का सामना करना पड़ा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित का आवेदन मिला है और प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। […]