5
(1)

नवगछिया । मद्य निषेध पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच 31 मार्ग से बड़ी मात्रा में अवैध शराब ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर मद्य निषेध के पदाधिकारी मदरौनी के पास वाहनों की सघन जांच में जुट गए।

जांच के दौरान एक हाइवा ट्रक से कुल 993.60 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 11,92,320 रूपये है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के वंशी पचरा निवासी राम कुमार है।

इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजु कुमार के नेतृत्व में अवर निरीक्षक मद्य निषेध, मद्य निषेध सिपाही और गृह रक्षक बल के जवान शामिल थे। सभी ने मिलकर अवैध शराब तस्करी पर काबू पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: